खान सर के कोचिंग सेंटर पर देर रात हंगामा, गार्ड घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली/पटना। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक प्रमुख कोचिंग संस्थान में हंगामे और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना के दौरान संस्थान के परिसर में जमकर बवाल हुआ, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। घायल गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ लोग कोचिंग संस्थान के परिसर में पहुंचे और वहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और परिसर में तोड़फोड़ की घटना हुई। इस दौरान सुरक्षा में तैनात गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक पुलिसकर्मी साक्ष्य जुटाने और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और जाने क्या है पौराणिक कथा

कोचिंग संस्थान के संचालक और चर्चित शिक्षक खान सर ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं। उनका कहना है कि संस्थान के बेहतर परीक्षा परिणामों और बड़ी संख्या में छात्रों के चयन के कारण कुछ लोगों को आपत्ति है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान हंगामा और पथराव जैसी स्थिति भी बनी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। घायल गार्ड का बयान दर्ज किया जाएगा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, आधिकारिक स्तर पर जारी जानकारी में फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440