जानें कैसा हो वॉक का तरीका,किस उम्र में करनी चाहिए कितनी सैर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स को सलाह देते हुए सुना होगा कि पूरे दिन में सिर्फ 30 मिनट की वाकिंग आपके दिल को हेल्दी बनाए रखने के साथ मांसपेशियों में मजबूती, दिल की बिमारी, टाइप 2 मधुमेह, ऑस्टियोपोरोसिस और कई तरह के कैंसर के खतरे को भी कम करने का काम करती है। पर क्या आप वाकई जानते हैं सेहतमंद बने रहने के लिए वाकिंग करने का सही तरीका क्या है और किस उम्र के व्यक्ति को कैसे करनी चाहिए वाकिंग। आइए जानते हैं।
कैसा हो वाक का तरीका-
बच्चों से लेकर उम्रदराज व्यक्ति तक के खड़े होने से लेकर उनके वॉक करने तक के तरीके में कई बड़े बदलाव देखे जाते हैं। लेकिन क्या है इनका सही तरीका, आइए जानते हैं।
खड़े होने का तरीका-
सैर करते समय व्यक्ति को अपने खड़े होने की पोजीशन पर भी ध्यान देना चाहिए। झुककर खड़े होने से व्यक्ति की पीठ में तकलीफ बढ़ सकती है। खड़े होते समय कोशिश करें कि आप सीधे खड़े हों।
हाथों की पोजिशन-
वॉक करते समय अपने हाथों को खुला छोड़ दें। हाथ बांधकर चलने से आप वाक का फायदा नहीं उठा सकेंगे। हाथ बांधकर चलने से आपके कंधों में परेशानी भी शुरू हो सकती है।
लक्ष्य तय करें –
हर उम्र के व्यक्ति को वाक करते समय अपने लिए एक लक्ष्य जरुर तय करना चाहिए। रोजाना 25 से 30 मिनट की वाक व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखती है।
किस उम्र में कितनी वाक करना सही-
5 से 18 साल तक-
-5 साल से 18 साल के बीच उम्र वाले लड़कों को 16 हजार कदम चलना चाहिए। वहीं लड़कियां 13 हजार तक कदम चल सकती हैं।
-19 से 40 साल तक-
19 से 40 साल के बीच उम्र वाले पुरुष और महिलाएं एक दिन में कम से कम 13 हजार से ज्यादा कदम चलें।
40 साल से बड़े उम्र के व्यक्ति-
अगर बात 40 साल के बाद के लोगों की करें तो उनके लिए 12 हजार कदम आदर्श माने गए हैं।
50 साल के व्यक्ति-
अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है तो रोजाना 9 हजार से 10 हजार तक कदम चलें।
60 साल से ज्यादा-
60 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वस्थ्य बने रहने के लिए रोजाना 7 हजार से 8 हजार कदम चलने चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आप सिर्फ उतना ही चलें जिससे आपको चलते समय थकान महसूस न हो।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440