जानें नाश्ते में अंडा खाने का फायदे और सही तरीका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपने कितने लोगों को नाश्ते में अंडा खाते हुए देखा होगा। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि इस तरह खाली पेट नाश्ते में इसे खाना कितना सही है? नहीं न, बहुत से लोग इसे बारे में नहीं सोचते हैं। दरअसल, अंडा हाई प्रोटीन और लो कैलोरी वाला फूड है जिसे नाश्ते में खाना, दिन भर के लिए एनर्जी देने वाला हो सकता है। इसके अलावा ये वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। पर सवाल यही है कि क्या खाली पेट अंडे का सेवन सही है? जानते हैं।

सुबह खाली पेट अंडा खाने से क्या होता
एक अंडे में 80-100 कैलोरी तक हो सकता है। साथ ही इसमें कुछ अमीनो एसिड होते हैं जो कि शरीर के रखरखाव के लिए खास प्रोटीन देते हैं। जब आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन तंत्र तेजी से काम करता है। दूसरा अंडे में मोनो और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करते हैं जिससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

ओमेगा-3 से भरपूर
अंडे ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड खून में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है। इससे ये हार्ट हेल्दी फूड बन जाता जिसे खाली पेट खाना फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   CEC के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

आंखों की रोशनी बढ़ाता है
अंडे में दो आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं – ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा, अंडे कम उम्र में मोतियाबिंद की समस्या से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन को लेकर आयोजित हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद
ये आपके मस्तिष्क को स्वास्थ्य को रखने में मदद करते हैं। अंडे में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो आपके दिमाग की कार्यप्रणाली में मदद करते हैं। ये आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं, तंत्रिका तंत्र और दिमागी कामकाज को बेहतर बनाते हैं।

नाश्ते में खाएं 2 उबले अंडे
नाश्ते में कोशिश करें कि अंडे को जितना हो सके उतना सादा रखें। ज्यादा तेल मसाले वाली रेसिपी से बचें। इसलिए नाश्ते में 2 उबले अंडे खाएं। ये आपके पाचन तंत्र और शरीर की तमाम गतिविधियों को तेज करने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440