खुर्पाताल जीजीआईसी में साइबर सुरक्षा पर विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) खुर्पाताल में साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल के निर्देशन में आयोजित हुआ।

शिविर में छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कंप्यूटर, इंटरनेट या अन्य डिजिटल माध्यमों से किए जाने वाले अवैध एवं आपराधिक कृत्य साइबर अपराध की श्रेणी में आते हैं। इनमें ऑनलाइन वित्तीय ठगी, पहचान की चोरी, डेटा हैकिंग, वायरस फैलाना, सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग तथा फर्जी कॉल व संदेश भेजकर धोखाधड़ी जैसी घटनाएं प्रमुख हैं।

छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधी स्वयं को बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी अथवा सरकारी अधिकारी बताकर ओटीपी, एटीएम पिन या अन्य गोपनीय जानकारी मांगते हैं। इसके अलावा लॉटरी, नौकरी अथवा इनाम का लालच देकर फर्जी क्यूआर कोड स्कैन करवाना, वीडियो कॉल के माध्यम से डराना-धमकाना तथा फर्जी ई-मेल और एसएमएस के जरिए निजी जानकारी चुराने जैसे तरीके भी अपनाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धन उगाही किए जाने के मामलों से भी छात्राओं को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

शिविर में साइबर सुरक्षा से बचाव के उपायों पर विशेष जोर देते हुए छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना पासवर्ड, एटीएम पिन या ओटीपी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक या ई-मेल पर क्लिक करने से बचें तथा अज्ञात वीडियो कॉल का जवाब न दें। यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार हों तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते वित्तीय नुकसान से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 12 सितम्बर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से भी छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक ने भी छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440