तेंदुए का कहर: फतेहपुर रेंज के भदयूनी गांव में बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, पूर्व में भी इस रेंज में चार लोगों को बना चुका है निवाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी-फतेहपुर रेंज के भदयूनी गांव में तेंदुए ने मंगलवार को जंगल में घास लेने गयी एक बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बना लिया। डेढ़ सौ मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाकर महिला का शव कुछ घंटों बाद बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। कुछ ही महीनों में इस रेंज में चार लोगों का शिकार हो चुका है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह भदयूनी गांव निवासी धनुली देवी उम्र 60 वर्ष अपनी बहू लीला के साथ घर के पास के जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढ़कर नीचे पत्ते तोड़कर फेंक रही थी, जिन्हें धनूली देवी एकत्र कर रही थी। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने धनुली पर हमला कर दिया और घसीट के ले गया। बहू लीला ने तेंदुए की पूंछ देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर और ज्योलीकोट पुलिस भी पहुंच गई। डेढ सौ मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाकर धनुली देवी का शव को बरामद कर लिया गया है। शव को मोर्चरी लाया जा गया है। धनुली देवी को दो बेटे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर इस घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि तेंदुए के मुंह में मनुष्य का खून लग चुका है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों पर तेंदुए का खतरा बढ़ गया है। उनकी मांग है कि तेंदुए को पकड़ने से पहले उसे आदमखोर घोषित कर मारा जाये। फिलहाल वन विभाग ने तेंदुए पर कोई ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया है। साथ ही विभाग ने शीघ्र ही पीड़ित परिवार को मुआवजे की रकम दिलाये जाने की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440