आइये जानते हैं बादाम रोगन के लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ये तो सभी जानते हैं कि बादाम का सेवन करने से मस्तिष्क तीव्र होता हैद्य इसका उपयोग केवल खाने में ही नहीं, अपितु शरीर पर लगाने के लिए भी किया जाता है। बादाम हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक हैद्य बादाम को सेहत का उपहार माना जाता है। बादाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कोलेस्ट्रॉल कम करता है। बादाम का तेल भी कई प्रकार से शरीर को लाभ पहुंचाता है। दो बूंद बादाम का तेल नाक में डालने से अनेक प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है। वहीं यह सांस से जुड़ी कई तरह की परेशानियों में आराम देता है। आपको बताते हैं इसके लाभ –

  1. बादाम के तेल के अनेकों लाभ होते हैं- इसमें विटामिन ए, डी और ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इस तेल की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे सभी उम्र के लोग उपयोग कर सकते हैं। बादाम के तेल से छोटे बच्चों की मालिश भी की जाती है। इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती है। बच्चों की त्वचा भी आगे चलकर सुंदर बनी रहती है। आंख भी स्वस्थ बनता है।
  2. बादाम रोगन में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड्स मस्तिष्क के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। इसके निरंतर सेवन से तनाव से मुक्ति मिलती है। प्रेग्नेंसी में बादाम रोगन लेना बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम आदि मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते है। फालिक एसिड से रक्त की कमी से मुक्ति मिलती है। बच्चों के मस्तिष्क का समुचित विकास होता है।
  3. अगर आप रोजाना अपनी नाक में दो बूंद बादाम का तेल डालते हैं तो यह न केवल आपकी स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है बल्कि यह आपके त्वचा और बालों को भी अच्छा रखता है। साथ ही यह आपको कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है। बादाम का तेल नाक में डालने से सिर दर्द की समस्या कम होती है। नकसीर जिसमें नाक से खून निकलता है बादाम के सेवन से आराम मिलता है।
  4. बालों का गिरना और बालों का सफेद होना भी कम होता है। साइनस की समस्या में भी मदद मिलती है। जिससे साइनस के सर्जरी से बचा जा सकता है। इसके लिये गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर नेती करनें से साइनस से मुक्ति मिलती है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है और मैमोरी को तेज करता है।
  5. अगर आप दूध या पानी में बादाम के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पीते हैं तो यह बच्चे बुजुर्ग सभी को लाभ पहुंचाता है। आपकी इम्यूनिटी पावर को स्ट्रान्ग बनाता है। जिन्हें एलर्जी की वजह से छींक की समस्या बनी रहती है उनके लिए ये बहुत अच्छी औषधि तैल है।
  6. जो लोग नाश्ते में बादाम के तेल को शामिल करते हैं उनके ब्लड में शुगर की मात्रा दूसरे लोगों की अपेक्षा बहुत कम पाई जाती है। वहीं, बादाम की तुलना में बादाम तेल का सीधा सेवन डायबिटीज के लिए ज्यादा लाभकारी पाया गया है।
  7. जो लोग नाभि में बादाम तेल डालते हैं उन्हें बालों में होने वाले डैंड्रफ से भी मुक्ति मिलती हैं। साथ ही माइग्रेन में भी लाभ होता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440