ड्यूटी पर जाने से पहले ही थम गई जिंदगी! रुद्रपुर में एएसआई की रहस्यमयी मौत से पुलिस महकमा सन्न

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में तैनात एक एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है, जहां पुलिस लाइन में तैनात 54 वर्षीय एएसआई संजय खाती अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए। वे मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में रुद्रपुर में अपने परिवार में पत्नी और एक पुत्र के साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। दिनभर सब कुछ सामान्य रहाकृउन्होंने सुबह और दोपहर में भोजन किया और आराम करने चले गए। लेकिन रात करीब 10 बजे जब ड्यूटी का समय हुआ और वे नहीं जागे, तो पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की।

काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजन घबरा गए और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   गूथें आटे पर उंगलियों के निशान बनाने का क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे का पूरा राज क्या है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मंगलवार को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सहकर्मियों के मुताबिक, संजय खाती एक कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार पुलिसकर्मी थे। उनके अचानक निधन से विभाग को गहरा आघात लगा है।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिलहाल सभी की नजर रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440