पानी फिल्टर के डिब्बे मे छुपाकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Liquor was being carried hidden in water filter box, police arrested

समाचार सच, हल्द्वानी। तस्कर भी तस्करी करने के नए – नए तरीकों को ईजाद करते हैं लेकिन पुलिस की पैनी नजर से वह बच नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक वाकया थाना चोरगलिया के अन्तर्गत हुआ जहां तस्कर पानी फिल्टर के डिब्बे मे शराब छुपाकर ले जा रहा था लेकिन पुलिस की पैनी नजर वह बच नहीं पाया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह महर के नेतृत्व में आज थाना चोरगलिया क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरगलिया निवासी एक व्यक्ति को पानी फिल्टर के डिब्बे के अंदर छुपाकर तस्करी कर ले जा रहे कुल 31 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना चोरगलिया पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा

पुलिस टीम में कांस्टेबल बसन्त भट्ट, नवीन भट्ट, चन्दन राणा शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440