लिटिल फ्लॉवर स्कूल ने आयोजित की ऑनलाइन कृष्ण बनो प्रतियोगिता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लिटिल फ्लावर स्कूल ने अपनी स्कूली बच्चों के लिये ऑनलाईन कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने एवं अभिभावकों ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कृष्ण-राधा की भूमिका में चार चांद लगा दिये।
प्रतियोगिता में निहारीका, कृष्णा बिष्ट, उन्नति, आराध्या, कृष्णा कांडपाल, भूमिका भट्ट, भावेश तिवारी, श्रेया राठौर, तनुजा भट्ट ने प्रथम, धेर्य मल्ल, जतिन, कनिष्क, अक्षिता, सुमित बिष्ट, उज्वल, मानसी, रितिका, वेद सिह ने द्वितीय व काव्या जोशी, युवराज, प्रसंशा, जीविका, प्रियांशु, दिव्या, प्रियांशु जोशी, वेश्नवी, भूमिका, चित्रा, दीपांशु, हंसिका, माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरी भगवान श्रीकृष्ण चित्र पोस्टर प्रतियोगिता में राखी, वर्षा, रचिता, हर्षित प्रथम तथा दिव्या, लक्ष्य, नेना, उज्वल द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि कीर्ति, रक्षित, अखिलेश, यश राठौर, कमल तृतीय विजेता रहे।
इस मौके पर स्कूल की श्रीमती प्राचार्य शांति जीना ने कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए बच्चो को आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440