देहरादून/रुद्रप्रयाग। प्रदेश और जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने केदारनाथ जाने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए भी कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी। अभी तक यह नियम बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ही लागू किया गया था। बीते दस दिनों से जनपद में कोरोना के 17 नए मामले आ चुके हैं। ऐसे में अब प्रशासन और विभाग अपने स्तर पर कोई चूक नहीं करना चाहता। अब बाबा के दर्शनों को जाने वाले लोगों को अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वे धाम जा सकेंगे। चेकिंग के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोनप्रयाग में व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












