भगवान राम करुणा और दया के प्रतीक है: आचार्य मनोज पाण्डेय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां छड़ायल में डॉ. नवीन चन्द्र जोशी के आवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन का आज कथा वाचक आचार्य डॉ0 मनोज पाण्डेय ने भगवान के रामावतार कथा और श्रीकृष्ण की लीला का बखान किया। उन्होंने बताया कि भगवान राम करुणा और दया के प्रतीक हैं और समाज को समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। आज की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की दिव्य झांकी सजाई गई, जिससे भक्त भाव-विभोर हो गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

कथा से पूर्व, आचार्य भुवन चन्द्र तेवाडी जी ने भागवत रहस्य पर प्रकाश डाला, जबकि प्रातः काल वैदिक विधि से पूजन का आयोजन डॉ. भुवन चन्द्र त्रिपाठी जी द्वारा सम्पन्न हुआ। पूजन में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती नन्दी जोशी, गोविन्द बल्लभ जोशी, शेखर चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र जोशी, डॉ. नवीन चन्द्र जोशी, सतीश चन्द्र जोशी सहित अन्य श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

इस अवसर पर स्वामी हर गिरि महाराज, भाजपा महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री घनश्याम शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440