प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ कमल पुष्प अभियान : डॉ देवेंद्र भसीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी में जनसंघ के समय से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विवरण ‘नमो ऐप’ में ‘कमल पुष्प’ पर संग्रहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश हैं।
यह जानकारी देते हुए कमल पुष्प अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ । प्रधानमंत्री का मानना है कि जनसंघ के समय से लेकर जिन लोगों ने पार्टी की स्थापना उसे आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन लगाया और कार्य किए उसकी जानकारी वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं और भावी पीढ़ियों को भी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री की इस प्रेरणा के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह अभियान शुरू हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश इसके संयोजक हैं और विभिन्न राज्य समूहों के भी अलग-अलग प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें -   अपरा एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा कर इस दिन कर लें ये अचूक उपाय

डॉ भसीन ने बताया कि शिव प्रकाश जिनके मार्गदर्शन में यह अभियान चल रहा है ने राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा बैठक ली जिसमें उत्तराखंड से वे शामिल हुए। बैठक में सभी राज्यों में अभी तक के कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी इस दिशा में कार्य चल रहा है और अभी तक कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विवरण कमल पुष्प पर अपलोड किया जा चुका है। यह प्रक्रिया सतत जारी है। डॉ भसीन ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि यदि उनकी जानकारी में ऐसे कोई वरिष्ठ कार्यकर्ता जो वर्तमान में आयु अथवा किसी अन्य कारण से सक्रिय न हो अथवा दिवंगत हो गए हों तो उनके बारे में भी विवरण एकत्र करने का कष्ट करें। इसके लिए वे प्रदेश संयोजक, प्रदेश टोली के सदस्य राम प्रताप साकेती (संपादक देव कमल) अथवा परितोष बंगवाल (प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया) से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उनके योगदान को हमेशा याद रखने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और इससे भावी पीढ़ी भी प्रेरित होंगी।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्र 12वीं सीबीएसई परीक्षा में चमके, टॉपर्स में अरिना रघुवंश सबसे आगे
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440