समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शरीर को सेहतमंद रखने में आयरन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर शरीर के कई हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। आयरन की कमी से खून की कमी और हीमोग्लोबिन कम होने लगता है। आयरन की कमी के फेफड़े और हार्ट भी प्रभावित होते हैं। प्रेग्नेंसी में शिशु के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है। आयरन की कमी से थकान और कमजोरी भी हो सकती है। कई बार खराब आहार, ज्यादा डाइटिंग, पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और गर्भावस्था के दौरान शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। जानते हैं आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां और उनके लक्षण।
आयरन की कमी से बीमारियां
दिल और फेफड़ों संबंधी समस्याएं- जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत यानी शरीर में आयरन की कमी होती है, उनको हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आयरन की कमी से दिल और फेफड़ों में कई तरह की जटिलताएं होने लगती हैं। जैसे धड़कनें तेज हो जाती है, कई बार हार्ट फेल होने का खतरा भी हो सकता है।
थकान- शरीर में आयरन की कमी होने पर आपको थकान रह सकती है। आयरन की कमी होने पर आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में आप अपने कई दैनिक काम कर पाने में असक्षम हो सकते हैं। आयरन की कमी होने पर आपका ध्यान एक जगह केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। आप इतनी थकान महसूस करते हैं कि एक्सरसाइज भी नहीं कर सकते।
गर्भावस्था- प्रेग्नेंट महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है। गर्भावस्था में एनीमिया गंभीर समस्या हो सकती है। आयरन की कमी से जन्म के दौरान शिशु में समस्याएं हो सकती हैं। कई बार आयरन की कमी से शिशु का जन्म समय से पहले होने का खतरा रहता है। इससे शिशु का वजन कम, शिशु में आयरन की कमी या मानसिक क्षमता कम भी हो सकती है।
आयरन की कमी के लक्षण
1-आयरन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं।
2- शुरुआत में आयरन की कमी से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना हो सकता है।
3- आयरन की कमी से सांस लेने में तकलीफ और बेचौनी होने लगती है।
4- आयरन की कमी से बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है।
5- आयरन की कमी से चिड़चिड़ापन और स्किन का कलर भी फीका पड़ सकता है।
6- आयरन की कमी से त्वचा में रूखापन और नाखून सफेद होने लगते हैं।
7- सीने में दर्द महसूस होना और धड़कन तेज होना।
8- हाथ पैर ठंडे होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
आयरन के मुख्य स्रोत
शाकाहारी स्रोत- आयरन की कमी के लिए शाकाहारी लोग अपने आहार में लौकी, कद्दू के बीज, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जी, पालक, आलू, बीन्स और राजमा जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। आप खाने में मेवा जैसे किशमिश और दूसरे सूखे मेवा शामिल कर सकते हैं।
मांसाहारी स्रोत- अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो आप सी फूड जैसे फिश इसके अलावा अंडे, मीट, चिकन, मटन जैसी चीजें खा सकते हैं। इससे शरीर में भरपूर मात्रा में आयरन पहुंच सकता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



