रसोई गैस फिर महंगी, 3 महीने में दूसरी बार बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली डेस्क। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की है। नई दरें रविवार, 7 जून से प्रभावी हो गई हैं। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती लागत के कारण कीमतों में संशोधन करना पड़ा है।

उधर, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि सरकार देशभर में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके तहत घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक आयात की व्यवस्था भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर लागत और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर (अंडर-रिकवरी) अभी भी लगभग 700 रुपये प्रति सिलेंडर के आसपास बना हुआ है। शर्मा के अनुसार, हाल के महीनों में एलपीजी की मांग में आई कमी के पीछे कमर्शियल और औद्योगिक क्षेत्र में घटती खपत, बुकिंग चक्र का बेहतर प्रबंधन तथा डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं प्रमुख कारण हैं।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

सरकार और तेल कंपनियों के इन तर्कों के बावजूद लगातार बढ़ती रसोई गैस की कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट और अधिक प्रभावित कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440