चाँचरी को पहचान देंगे मदन गौनिया

खबर शेयर करें

यूट्यूब चैनल में एक मार्च को रिलीज होगा ‘हिट दे साई म्यार दगड़ है’

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में लोक गायकी की अनेक विधाएं विलुप्त की कगार पर है। ऐसे में एक शख्सियत मदन गौनिया सहेजने को आगे आये हैं। उन्होंने चाँचरी को को सहेजने प्रयास किया है। उनके लिखे और संजय कमोला के संगीत निर्देशन में हिट दे साई म्यार दगड़ है धूम मचाने को तैयार है। इसके गायक संदीप सोनू व मीना राणा है। यह संगीत एक मार्च को MSG ENTERTAINMENT यूट्यूब चैनल में रिलीज होगा। इसकी रिकार्डिंग सुरभि स्टूडियो देहरादून में की गयी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

गौरतलब है कि झोड़ा, चाँचरी, न्यूली, भगनौली, ये हमारे उत्तराखंड लोक गायकी की काफी पुरानी लोक विधा है, जो आज विलुप्ति के कगार मैं है। रैप, डी0जे0 गानों के दौर में आजकल झोड़ा, चाँचरी कम ही सुनने को मिलते है। इस ‘हिट दे साई म्यार दगड़ है’ चाँचरी आनंद उठायेंगे।

अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ संदीप सोनू का गाना द्वी दीना जिंदगी छ को लोक काफी पसंद कर रहे है। फ्वां बागा रे, जिसे अमर लोक गायक पप्पू कार्की, संदीप सोनू, कल्पना चौहान ने गाया है, जो आज हमारे उत्तराखण्ड का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला गाना बन चुका है, इसके अलावा नाम अमर रौलो, गुमा सुमा, हिमुली चाँचरी, धानुली चाँचरी, सुन की थाली मा, तारा एक तारा, तेरी मुखैडी मा, माया नै मारा, बचपना का दीना, रश्मि बाना, दूर असमान को तारा, बोल रितु बोल, भजन मैय्या भगवती, होली गीत गुलाबी रंग, धो भूलण करि ग्या छा, नॉन स्टॉप गीत इत्यादि कई सुपरहिट गीत दे चुके है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440