फल व छायादार पौधेरोपण कर किया लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू पर्यावरण प्रेमी वन अनुसंधान केन्द्र प्रभारी मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यहां दुमुवाढूंगा स्थित क्वीन्स पब्लिक स्कूल परिसर में फल व छायादार पौधेरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूक किया। इस दौरान सभी ने वृक्षों को संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिये संकल्प लिया।

इस मौके पर संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय तथा स्कूल के प्रबंधक आरपी सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि सर्वप्रथम लाभ तो वृक्ष शब्द से ही लगने लगता है इसलिए पर्यावरण और मानव का संबंध बहुत ही घनिष्ठ है क्योंकि स्वस्थ जीवन और पृथ्वी ग्रह पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है और हम सभी का भोजन हवा पानी एवं अन्य जरूरतें पर्यावरण पर ही निर्भर हैं क्योंकि अनेक वृक्षों के छाल बीज फल पत्ते कई प्रकार की दवाइयों में उपयोग किये जाते है।

यह भी पढ़ें -   १६ सितम्बर २०२४ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इस दौरान वृक्षारोपण करने में संस्था के सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मदन सिंह बिष्ट, विनोद जायसवाल, रितिक साहू, गोविन्द मिस्त्री, संदीप यादव, दीपक पलाड़िया, जगदीश बिष्ट, धर्मेश नेगी, कविता बिष्ट, उषा पाण्डेय, भारती बेलवाल, ममता पाण्डेय, जानकी देवी, अनिता भंडारी, नीलम चिलकोटी, कविता पाण्डेय, पूजा बोरा, निशा जोशी, निर्मला पाण्डेय, गीता बिष्ट, नीलू कुमारी, प्रमिला गोस्वामी, तनूजा बाथयाल, आरती कुमारी, नीतू बिष्ट, पूजा सेन, चंचल सती, ओपी कपूर, वत्सल शाह, घनश्याम जोशी, सुमित गोयल, भारत आर्या, पेर्मेंद्र कुमार, निलेश गुप्ता, विनोद आर्या, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440