
समाचार सच, हल्द्वानी (संवाददाता- सुशील भट्ट)। नृत्याकृति डिवाइन आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के तत्वावधान में संध्या सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुणे (महाराष्ट्र) के कलाकार पंडित ऋषिकेश गंगूड़े ने अपने एकल गायन की प्रस्तुति में राग विहाग की प्रस्तुति देकर सभी भावविभोर कर दिया।
आपको बता दें कि शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में लब्ध प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक ऋषिकेश गंगूड़े पूना में कार्यरत हैं। देश विदेश में उनके द्वारा शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में विभिन्न ने प्रस्तुतियां दी जा चुकी हैं। संध्या सभा के दौरान उन्होंने नृत्याकृति के बच्चों को शास्त्रीय गायन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
संध्या सभा का शुभारम्भ नृत्याकृति की छात्राओं द्वारा कृष्ण वंदना की प्रस्तुति से की। जिसमें कृष्ण वंदना वर्णत छवि श्याम सुंदर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में प्रतिभा पंत, कोमल भट्ट, तनुजा बर्गली, भार्गवी बोरा मौजूद रहे।
नृत्याकृति डिवाइन आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की निर्देशिका जया पाठक ने सभी अतिथि व सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए अपने सोसाइटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनका बताया कि वह विगत 2 वर्षों से हल्द्वानी में कथक नृत्य के क्षेत्र में बच्चों एवं युवाओं को कत्थक नृत्य की बारीकियां सिखा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह गायक शुभेंदु सरकार, तबला वादक के रूप में आनंद बिष्ट हारमोनियम संगतकार के रूप में पंकज आर्य श्रोताओं में शास्त्रीय गुरु हरीश पंत, जगमोहन परगांई, हेमा हर्बाेला, शर्मिष्ठा बिष्ट, कुसुम पांडे, नीरज जोशी, मनोज पांडे, संस्कृति कर्मी गौरीशंकर काण्डपाल, के सी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



