महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष चीजों को देखना काफी शुभ माना जाता है जिसे घर के मंदिर में रखने से आती है पॉजिटिविटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। तीन दिन बाद महाशिवरात्रि है। हिंदू धर्म में इस पावन दिन पर की गई पूजा का बड़ा ही महत्व है। बता दें कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का उत्सव मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन कई गई पूजा से जिंदगी में आने वाले हर कष्ट दूर हो जाते है। इस दिन कुंवारी कन्याएं व्रत रखकर मनचाहे वर को पाने की कामना करती हैं। महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व होता है और माना जाता है कि जिसने भी पूरी श्रद्धा भाव के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक कर लिया तो उस पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहेगी। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष चीजों को देखना काफी शुभ माना जाता है। नीचे जानें इसके बारे में विस्तार से-

शिवालय का शिखर
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंदिर जरूर जाएं। यहां पर विधि-विधान के साथ पूजा करें। शिवलिंग को जल अर्पित करें। इसके बाद मंदिर से जब भी बाहर आएं तो उसका शिखर जरूर देखें। सावन हो या फिर शिवरात्रि या सोमवार का दिन शिव मंदिर के शिखर को देखना हमेशा से ही शुभ माना जाता है। इसे देखते ही आपको अंदर ही अंदर ये महसूस होगा कि शिव से ऊपर कोई भी नहीं है और वो हैं तो आपको कोई भी बुरी एनर्जी नहीं छू सकती है। इसी पॉजिटिव सोच के साथ ही घर जाएं।

यह भी पढ़ें -   निशक्त जन सेवा संस्थान का मासिक स्वास्थ्य शिविरः 265 नेत्र जांच, 40 कान की मशीनें वितरित, दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क बैटरी चालित कृत्रिम हाथ

शिवलिंग को देखना
शिव मंदिर जाकर नंदी की ओर खड़े होकर शिवलिंग को कुछ देर जरूर देखें। महाशिवरात्रि होने के नाते लगभग हर मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ लगने वाली है। ऐसे में ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि शिवलिंग को थोड़ी देर देख लें। ऐसा करने से आपमें नंदी की तरह ही भक्ति भाव होगा और आपको एहसास होगा कि भक्ति की जो भावना आपने महसूस की है, उसे कोई भी हिला नहीं पाएगा।

यह भी पढ़ें -   तेजस्विनी जन सेवा समिति का निशुल्क नेत्र शिविर: 200 से अधिक लोगों की आंखों की जांच

डमरू को देखना होता है शुभ
महाशिवरात्रि वाले दिन डमरू का देखना भी शुभ माना जाता है शिवालों में आपको ये आसानी से दिख जाएगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार डमरू से ही इस सृष्टि में आवाज की उत्पत्ति हुई थी। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन इसे देखना बहुत ही शुभ है। आप अपने घर के मंदिर में भी छोटा सा डमरू रख सकते हैं। इसे रोज देखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। तो इस तरह से महाशिवरात्रि के दिन इन तीन चीजों को देखना शुभ माना जाता है। कोशिश करें कि आप इन चीजों को जरूर करें ताकि आप की जिंदगी में पॉजिटिविटी बनी रहें और शिवजी की कृपा भी आपके और आपके परिवार के ऊपर हो।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440