महाशिवरात्रि में शिवलिंग में क्या चढ़ाएं क्या ना चढ़ाएं, आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। देश के सभी 12 ज्योर्तिर्लिंगों में भक्तों की जमकर भीड़ होती है। महाशिवरात्रि के दिन यदि भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाए, तो भगवान शिव प्रसन्न होकर जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं। यदि कोई व्यक्ति महाशिवरात्रि पर उनकी पसंदीदा चीजें चढ़ाता है, तो हर मनोकामना पूरी होती है।

देश के जानें माने ज्योतिषी व पंडित धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को क्या चढ़ाना चाहिए और क्या नहीं अर्पित करना चाहिए। इसमें सरसों का तेल के साथ कुछ खास तरह की दालें हैं, जिनके चढ़ानें से अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कुछ चीज़े ऐसी भी हैं, जिनके चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और इनके चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। यहां जानिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच चीजें
सरसों का तेल
यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं, तो ये उपाय आपके बहुत कारगर साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से शत्रुओं का नाश होता है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हरा मूंग
महाशिवरात्रि के दिन अगर आप शिवलिंग पर हरा मूंग या हरी मूंग की दाल अर्पित करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

चने की दाल
जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ता है उसके भाग्य में वृद्धि होती है।

काली उड़द
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि पर काली उड़द अर्पित करने से शनि के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

मसूर की दाल
महाशिवरात्रि पर मसूर की दाल अर्पित करने से आपको हर तरह के कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

शिवलिंग पर क्या न चढ़ाएं

  1. भगवान भोलेनाथ को भूल कर भी हल्दी, तुलसी और कुमकुम नहीं चढ़ाएं।
  2. भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने के बाद जल से अभिषेक जरूर करें।
  3. भूल कर भी भोलेनाथ की पूजा के समय काले वस्त्र धारण न करें।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440