पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
समाचार सच, नई दिल्ली/हल्द्वानी। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है, जिसमें उत्तराखंड के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अनुभवी संगठनकर्ता महेन्द्र नागर को एक बार फिर से राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय द्वारा किया गया।


संगठन में महेन्द्र नागर के अलावा कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूर्व सांसद असम विष्णु प्रसाद, पूर्व सांसद बंगाल डी.पी. रॉय, डॉ. अशोक चौहान (उत्तर प्रदेश), परेश कुमार देसाई (गुजरात), के. ए. मनोहरण (तमिलनाडु), श्रीमती सुंदरी तिर्कि (रांची) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त बी.एस. सुब्रह्मण्यम (कर्नाटक), वीरेंद्र चौधरी (दिल्ली), राजवीर सिंह राठी (दिल्ली), हेमंत सिंह चौधरी (उत्तर प्रदेश), दिनेश भाई भीखाभाई (गुजरात), जगपाल कसाना (दिल्ली), बहादुर सिंह तोमर (मध्य प्रदेश), श्रीमती नायनानंद कुमार पाटिल (महाराष्ट्र), शुभम कश्यप (झारखंड) को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।
महेन्द्र नागर पहले भी पंचायत परिषद में प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, तथा राष्ट्रीय महामंत्री जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे पूर्व पार्षद (10 वर्ष), जिला योजना समिति सदस्य नैनीताल (8 वर्ष), पूर्व राष्ट्रीय सचिव हिंदू वाहिनी के अलावा हिमालय परिवार, व्यापार मंडल एवं अन्य कई सामाजिक, राजनीतिक संगठनों में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
नागर के पुनः मनोनयन पर अनेक राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, महामंत्री अनिल शर्मा, पंचायत संदेश के प्रधान संपादक बद्रीनाथ, राज्यमंत्री उत्तराखंड श्रीमती रेनु अधिकारी एवं दिनेश आर्य, पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी व अजय राजौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार एवं नेता रुपेन्द्र नागर, पूर्व पार्षद हरिमोहन अरोरा, मनोज गुप्ता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुकसाल, पूर्व सचिव योगेंद्र बिष्ट, व्यापारी नेता हर्षवर्धन पांडे, देव तिवाड़ी, संजय राजौर, सक्षम सक्सेना, ऋषभ तिवाड़ी, अमित सक्सेना आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440