महिला मोर्चा ने मनाया भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष खंडूरी का जन्मदिन, कुष्ठ आश्रम में फल व बिस्कुट का किया वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खंड़ूरी भूषण के जन्मदिन पर नगर मण्डल महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कुष्ठ आश्रम में फल एवं बिस्कुट आदि खाद्य पदार्थ का वितरण किया।

भाजपा महिला मोर्चा की नगर मण्डल की अध्यक्ष गीता जोशी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा नेत्रियों ने यम्केश्वर की विधायक एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का जन्मदिन मनाते हुए राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को फल व बिस्कुट आदि आवश्यक सामग्री का वितरण किया। वक्ताओं का कहना था कि श्रीमती खंडूरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा एकजुट होकर आगामी विधानसभा में भाजपा को पुनः सत्ता में काबिज करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री आशा शुक्ला, गीता जोशी, ममता भट्ट, सीमा बत्रा, पुष्पा भट्ट, रेनू टंडन सहित आदि मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440