नैनीताल से लौटते ही बड़ा हादसा! 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ पर्यटकों की टैक्सी, एसडीआरएफ ने बचाईं सात जिंदगियां

खबर शेयर करें

समाचार सचए, नैनीताल/हल्द्वानी। रिपोर्ट-अजय चौहान
नैनीताल की सैर से लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटकों का सफर गुरुवार सुबह उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब उनकी टैक्सी ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में टैक्सी चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह, आदर्श मिश्रा और निखिलेंद्र सिंघल नैनीताल घूमने के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे। वे हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह की टैक्सी (यूके 04 टीबी 3870) से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बनभूलपुरा में दो और मदरसे सील, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे संस्थान

बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट के एक नंबर क्षेत्र से आगे बढ़ते ही वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क छोड़कर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया, जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा।

यह भी पढ़ें -   बिजली कटौती की सूचना में अब प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा, उपभोक्ताओं को मिलेगी पहले से जानकारी

एसडीआरएफ के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440