चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बदरीनाथ मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटा; महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली डेस्क। चारधाम यात्रा के बीच शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) के निकट पैनी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में गाजियाबाद निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 17 अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर गाजियाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ धाम जा रहा था। सुबह के समय पैनी क्षेत्र में पहुंचते ही वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।

यह भी पढ़ें -   राम सिंह कैड़ा की पहल से बदलेगी तस्वीर, रामगढ़ के सदबुगा पाटा और स्युड़ा स्कूलों को मिला नया जीवन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान गाजियाबाद निवासी आरती के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, CM धामी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

ज्योर्तिमठ कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला की मौत हुई है जबकि 17 अन्य घायल हैं।

उल्लेखनीय है कि चमोली जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले 30 मई को देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव के पास एक एंबुलेंस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440