हल्द्वानी के लमजाला में बड़ा हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, महिला समेत दो लोगों का रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी-काठगोदाम डेस्क। नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र के ग्राम सभा लमजाला में गुरुवार को एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन में सवार एक महिला और एक पुरुष को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के लमजाला गांव में थार वाहन संख्या UK04AR1001 के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ, हल्द्वानी फायर सर्विस और यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे भी पहुंच गए।

खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते को देखते हुए सभी टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या–गिरधारी लाल साहू विवाद पर CM धामी की दो टूक, बोले- आरोपों से नहीं, जांच से तय होगा दोषी कौन

रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान नीरज सिंह रजवार (29 वर्ष), निवासी भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी और रिचा शाह (29 वर्ष), निवासी आवास विकास, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

दोनों को एंबुलेंस 108 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटनास्थल पर उनके परिजन भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी, एकल महिलाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी राहत

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में चले इस अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीमों का सहयोग किया। पुलिस के अनुसार, सचिन शाह, रमेश चंद्र, रोहित बिष्ट, अमन जंतवाल, सोनू जंतवाल, विजय जंतवाल, अक्षय जंतवाल, यशपाल आर्य, बॉबी आर्य, पियूष जंतवाल और प्रियांशु बिष्ट ने बचाव कार्य में सहयोग दिया।

रेस्क्यू अभियान में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे, मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, एसडीआरएफ और फायर सर्विस हल्द्वानी की टीमें शामिल रहीं।

पुलिस और बचाव दलों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से समय रहते दोनों घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्गम परिस्थितियों में चलाए गए इस संयुक्त अभियान में ग्रामीणों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440