यहां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी और इंस्पेक्टरों के तबादले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड में इन दिनों पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत सात इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी गई है। डकैती की वारदात के बाद रेल चौकी प्रभारी को हटा कर ज्वालापुर कोतवाली में भेजा गया है।

इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा के जनपद से बाहर तबादले के बाद, मंगलौर में इंस्पेक्टर शांति कुमार को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसएसपी के वाचक इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी को रानीपुर कोतवाली प्रभारी और एएनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रुड़की एसओजी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह को खानपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल को कनखल थाना प्रभारी बनाया गया है। रानीपुर कोतवाली के विजय सिंह को सीसीटीएनएस, एएनटीएफ और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल का प्रभार सौंपा गया है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली से इंस्पेक्टर आरके सकलानी को एसआईएस और हाईकोर्ट सेल का प्रभारी बनाया गया है, और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वाचक के रूप में नियुक्त किया गया है।

ज्वालापुर कोतवाली से उप निरीक्षक विकास रावत को गैस प्लांट चौकी प्रभारी, कनखल एसएसआई सुभाष चंद्र को मंगलौर, सीआईयू रुड़की से रमेश सैनी को एसएसआई भगवानपुर, और साइबर सेल रुड़की से संजय पुनिया को प्रभारी सीआईयू रुड़की नियुक्त किया गया है। गंगनहर से ऋषिकांत पटवाल को रेल चौकी प्रभारी ज्वालापुर और वीरेंद्र सिंह नेगी को प्रभारी चौकी रेल से कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440