समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के योगनगरी ऋषिकेश में ममता शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां रेलवे स्टेशन रोड में एक खाली प्लाट में भ्रूण मिला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। अभी तक पता नहीं चला है कि भ्रूण किसने और कब फैंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह घटना योगनगरी में शुक्रवार शाम को सामने आई। इसने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया, बल्कि इंसानियत को भी झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन रोड से गुजर रहे लोगों ने एक प्लॉट में भ्रूण पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसी दौरान चील भ्रूण को उठाकर ले गई और उसे नोच-नोचकर खाने लगी।
यह देख वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया तो चील एक छत से दूसरी और पेड़ों के ऊपर उड़ती रही। लेकिन उसने भ्रूण को नहीं छोड़ा। मौके पर खुद को असहाय महसूस कर रहे लोग भ्रूण फेंकने वाले को कोसते रहे। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक चील आंखों से ओझल हो गई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इधर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440















