रामगंगा नदी में गिरकर व्यक्ति की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़/बेरीनाग। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल इलाके में गुरुवार को रामगंगा नदी के किनारे बड़ा हादसा हो गया। मस्मोली गांव के रहने वाले 42 वर्षीय सुनील चंद्र जोशी का पैर फिसलने से वे नदी में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुनील चंद्र जोशी रामगंगा और कोकिला नदी के संगम पर हाथ-मुंह धो रहे थे। अचानक उनका पैर फिसला और वे तेजी से बहती रामगंगा नदी में गिर गए। सूचना के बाद थल थाने के उप निरीक्षक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी बेरीनाग भेजा गया। घटना स्थल से करीब 700 मीटर दूर, गहरे पानी में पत्थरों के बीच उनका शव अटका हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार, पत्थरों से चोट लगने और नदी के अत्यधिक ठंडे पानी की वजह से सुनील चंद्र जोशी की मृत्यु हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440