‘भारत कुमार’ के नाम से जाने जाने वाले मनोज कुमार ने दुनिया को कह दिया अलविदा

खबर शेयर करें

समाचार सच, डेस्क। दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें श्शहीदश्, श्उपकारश् और श्पूरब और पश्चिमश् जैसी देशभक्ति फिल्मों की श्रृंखला के लिए ‘भारत कुमार’ के रूप में जाना जाता था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad Ad

मनोज कुमार 1960 और 1970 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री के शीर्ष सितारों में शामिल थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उम्र संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह 3रू30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके पारिवारिक मित्र और फिल्मकार अशोक पंडित ने दी। अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने बयान में कहा, ष्वह पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे और इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें -   14 मई 2025 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

फिल्म निर्माता के बेटे कुणाल कुमार ने बताया कि उनके पिता कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से बिस्तर पर थे। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार अस्पताल में आते-जाते रहे और हाल ही में निमोनिया के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ष्दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।ष्

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में सूर्य नमस्कार के अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं

मनोज कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के कई सितारों, फिल्म निर्माताओं और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी विरासत हमेशा भारतीय सिनेमा में अमर रहेगी।

Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440