रोज़गारोन्मुख शिक्षा पर मंथन, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा “एम्प्लॉयबिलिटी फ्रेमवर्क एवं रिज़ल्ट बेस्ड मैनेजमेंट (RBM) एप्रोच” विषय पर आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का प्रथम दिवस गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने किया।

उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. लोहानी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में उच्च शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य स्नातकों की रोज़गार योग्यता को सुदृढ़ करना है। इसके लिए पाठ्यक्रमों में व्यावहारिक कौशल, नवाचार और उद्योग-उन्मुख दृष्टिकोण को शामिल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने परिणाम-आधारित शिक्षा प्रणाली को अपनाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यशाला के प्रमुख वक्ता सेमका (CEMCA) के निदेशक श्री बी. शाद्राच एवं प्रो. राजेश पी. खंबायत रहे। उन्होंने स्नातक रोज़गार योग्यता कौशल फ्रेमवर्क, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा रिज़ल्ट बेस्ड मैनेजमेंट (RBM) की अवधारणा पर विस्तृत विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि RBM दृष्टिकोण अपनाने से पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ती है और विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार होते हैं।

कार्यशाला का समन्वयन डॉ. गोपाल दत्त, सहायक प्राध्यापक, स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज द्वारा किया गया। आयोजन समिति में प्रो. जितेंद्र पांडेय, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. गगन सिंह, प्रो. डीगर सिंह फरस्वाण सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के निदेशक एवं संकाय सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा डॉ. विशाल कुमार शर्मा, डॉ. रिया गिरी, डॉ. बालम दफौटी, डॉ. नीलिमा बुधानी, डॉ. आशीष जोशी, डॉ. ललिता बिष्ट, डॉ. हिमानी शाह सहित अन्य शिक्षकों का भी सक्रिय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

कार्यशाला के प्रथम दिवस में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 80 से अधिक संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। सत्रों के दौरान पाठ्यक्रम विकास, कौशल एकीकरण एवं मूल्यांकन पद्धतियों को लेकर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. विशाल कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक (भौतिकी विभाग) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया और कार्यशाला के आगामी सत्रों के सफल आयोजन की कामना की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440