बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बारिश के बाद भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं, जिससे यात्री जगह-जगह फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। उत्तरकाशी जिले में सांय से मूसलाधार बारिश हो रही है। रात को भी जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिसके कारण भूस्खलन हुआ। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंदरकोट के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरूद्ध है। वहीं जिले के विभिन्न गांव को जोड़ने वाली 14 सड़के मलबा व पत्थर आने के कारण बंद पड़ी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में 14 ग्रामीण सड़के बंद है। जिनको सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से कार्य किया जा रहा है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंदरकोट के पास लागातार पत्थर आ रहे हैं। बीआरओ की ओर से जेसीबी मौके पर तैनात की गई है। रूकने के बाद ही मार्ग सुचारू कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440