समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। प्रकृति ने हमें बहुत सी शाक सब्जियां प्रदान की हैं, उनमें से एक है ‘गाजर’। गाजर को हम अपने भोजन में शामिल करते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गाजर हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है. गाजर न केवल स्वाद में अच्छी होती है बल्कि इसके कई चमत्कारी गुण भी हैं क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 1, कई तरह के खनिज लवण व एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आइये जानते हैं गाजर से होने वाले घरेलु उपचार को:
गाजर खाने से क्या लाभ घरेलू उपचार
-गाजर का रोज एक गिलास जूस पीना चाहिए। गाजर में आपको तंदरुस्त रखने के बहुत, सारे खास गुण होते हैं। गाजर का नियमित सेवन करने से आपके बालों और त्वचा के लिए तो लाभकारी है ही और यह आपकी आँखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है।
-गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जिससे शारीर के इम्यून सिस्टम को ताकत मिलती है।
-गाजर में विटामिन होता है जो आखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।
-अगर आप गाजर के जूस का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो दिल की बीमारियों से भी आपको लाभ मिलेगा।
-गाजर में होने वाला पोटेशियम शरीर के फैट को कम करता है और गाजर में लीवर को भी सही करने का गुण होता है व शुगर स्तर को भी सही रखता है और इस तरह डायविटीज का खतरा भी नहीं होता है।
-गाजर के जूस में विटामिन के पाया जाता जो की चोट लगने पर रक्त के थक्के को जमाने में सहायक है व खून को बहने से रोकता है और चोट सही करने में भी विटामिन के मददगार है।
-गाजर में पाया जाने वाला विटामिन सी घाव सही करने में मददगार है व मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है।
-गाजर के जूस में कैंसर से भी लड़ने की क्षमता होती है. गाजर का जूस शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है व साथ ही शरीर को कैल्शियम भी देता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है।
-गाजर का जूस लिबर को भी साफ रखता है। मनुष्य के शरीर में होने बाले विभिन्न तरह के जहरीले तत्व को गाजर के जूस द्वारा बाहर निकाला जाता है। गाजर का जूस लीवर को ताकत देता है व काम करने की गति को बड़ाता है.
-गाजर को खाना खाने के पहले सेवन करने से या गाजर का जूस पीने से बजन कम करने में सहायक माना जाता है।
गाजर का नियमित सेवन करने से रक्त की मात्रा बढाई जा सकती है।
गाजर खाने से क्या लाभ –
गाजर में कुछ औषधीय गुण भी पायें जाते जो निम्नलिखित हैं-
-पेट के कीड़े नष्ट करने के लिए रोज सुबह नास्ते में गाजर का सेवन करें।
-कब्ज होने पर गाजर व पालक के जूस को मिक्स करके नियमित सेवन करें।
-पीलिया होने पर एक कप गाजर का जूस सुबह खाली पेट पियें।
-दांत रोग में बचाव के लिए भोजन के बाद एक गाजर प्रतिदिन चबाकर खाएं।
-गाजर टॉनिक की तरह काम करती है इसीलिए बच्चों को गाजर जरुर खिलाएं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










