देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

खबर शेयर करें

राहुल गांधी की हिरासत और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हाथीबड़कला में रोका मार्च

समाचार सच, देहरादून। दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार देर शाम देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक भवन कूच किया। हालांकि, पुलिस ने हाथीबड़कला क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा कुछ कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश भी की।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया। इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल

वहीं, यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी ने कहा कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और विपक्षी नेताओं की हिरासत लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, कुछ देर बाद हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440