विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक विवाहिता ने ससुरालियो पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। नेहा पत्नी विद्यासागर उर्फ विनोद पुत्री स्व. प्रेम राज निवासी ग्राम प्रेमपुर लोश्ज्ञानी ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसने कहा है है कि उसका विवाह 9 दिसंबर 2020 को विद्या सागर उर्फ विनोद पुत्र जैत राम निवासी आंवला कोट, कोटाबाग के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली उससे तीन लाख रूपए की डिमांड करने लगे। उनकी मांग पूरी नहीं करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उसका पति गर्भ में पल रहे बच्चे को भी गिराने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440