मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, मामला पुलिस में दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिलाओं पर उत्पीड़न व दहेज न लाने के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। ऐसा ही एक वाकया पुलिस के पास आया जिसमें विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में दहेज में पांच लाख न लाने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी विहार, फेज-1, लालपुर नायक निवासी युवती ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि 20 अप्रैल 2019 को वैशाली इन्क्लेव, वल्टाना, एम.सी. जिरकपुर (मोहाली) पंजाब निवासी पंकज पाण्डे पाण्डे के साथ जब उसका विवाह हुआ तो मायके पक्ष ने बारात की आवभगत के साथ ही ससुरालियों की डिमांड के तहत नगदी व अन्य सामान भी दिया। बावजूद इसके ससुराली विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका उत्पीड़न करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता। साथ ही अन्य ससुराली उसका मानसिक उत्पीड़न करते रहते। आरोप है कि पति उससे दहेज में पांच लाख लाने की मांग करता रहता। ऐसा न करने पर वह दूसरा विवाह रचाने की धमकी देता। यह भी आरोप है कि पति के किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध हैं। दहेज में पांच लाख लाने में असमर्थता जगाने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने महिला ऐच्छिक ब्यूरो की शरण ली, जहां समझौता भी हुआ। लेकिन बाद में ससुराली उससे पुनः दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेजलोभी पति पंकज पाण्डे , सास रमा पाण्डे , ससुर बी.सी पाण्डे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   31 जनवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440