मंगल पड़ाव बाजार में आया था खरीददारी करने, चोरों ने उड़ा दी बाइक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। चोरों ने व्यस्ततम इलाके में खड़ी बाइक में हाथ साफ कर दिया। बाईक स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर पश्चिम रामपुर रोड निवासी मुकेश कुमार बीती शाम मंगल पड़ाव में लगने वाली मंगल बाजार में खरीददारी करने आया था। उसने अपनी बाइक मंगल पड़ाव में खड़ी कर दी और खुद सामान लेने चला गया। जब वह वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि बाइक में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। मुकेश ने मंगल पड़ाव चौकी पुलिस को तहरीर सौंप बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस बाइक चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440