नकाबपोश बदमाशों ने सुनार की दुकान में किया लूट का प्रयास, तमंचे की बट से हमला कर हुए फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनार की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सुनार पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और बदमाशी की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर सुभाष नगर स्थित गढ़वाल सभा के पास नीलकमल वर्मा की टीना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस बीच बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान के बाहर आकर रुके और अंदर घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। नीलकमल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों ने घटना की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों को कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें बाइक सवार बदमाश कैद हो गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

पुलिस बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440