एमबीपीजी कॉलेज व अभ्युदय भारत के संयुक्त प्रयास से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 24 मार्च को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के एनएसएस इकाई और सामाजिक संस्था अभ्युदय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 मार्च को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्राथमिक विद्यालय, सुभाषनगर, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

अभ्युदय भारत के संचालक मिथुन जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक रक्तदाताओं से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की है ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके।

यह भी पढ़ें -   बायोमैट्रिक से छेड़छाड़ से लेकर फर्जी बिल तक! हल्द्वानी में वन विकास निगम का पूर्व ऑपरेटर का बड़ा घोटाला बेनकाब

यह शिविर सामाजिक सेवा और मानवीय कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी विशेष रूप से अपेक्षित है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440