प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी की सदस्यता तिथि 15 तक बढ़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी के चुनाव हेतु आज निर्वाचन मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी, जिसमें चर्चा के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश पांडे जी के द्वारा सदस्यता में वर्षा के व्यवधान उत्पन्न होने के कारण सदस्यता की तिथि को बढ़ाया गया है अब सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बड़ा दी गयी है।सभी व्यपारियो से निवेदन किया गया है कि अब 15 सितंबर तक संगठन की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में चुनाव में प्रतिभाग लेने की अपील की गयी।

बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम मदान जी, एन डी तिवारी जी ,जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, डी के गुप्ता, मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेंद्र भट्ट दिनेश अग्रवाल, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, पवन वर्मा,संजय राजपूत, संदीप सक्सेना, विष्णु दत्त बेलवाल सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 जुलाई 2026, शुक्रवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440