साक्षी हत्याकांड को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, हत्यारे को फांसी देने की मांग

खबर शेयर करें

Memorandum sent to Prime Minister regarding Sakshi murder case, demand to hang the killer

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली में हुई साक्षी हत्याकांड को लेकर भारत में जगह – जगत विरोध, प्रदर्शन हो रहे हैं। सभी संगठनों की एक ही मांग हत्यारे को फांसी की सजा दी जाय। आज ब्राह्मण महासभा के बैनर तले नगर के विभिन्न संगठनों ने हत्यारे साहिल का पुतला फूंका। ज्ञात हो कि दिल्ली के अन्दर नाबालिग साक्षी की साहिल नामक युवक ने उसे बेहरमी से चाकू से गोद दिया और पत्थर से उसका सिर भी कुचल दिया। इस जघन्य अपराधी को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। इन्हीं सभी मांगों को लेकर सभी ने अपराधी का पुतला फूंक वहां से पैदल मार्च एसडीएम कार्यालय तक किया जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

ज्ञापन देने वाले संगठनों में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राकेश जोशी एवं समस्त सभा, हिंदू जागरण मंच से विपिन बहुगुणा एवं टीम, मॉर्निंग वॉकर क्लब से हरीश पांडे एवं टीम, व्यापार मंडल से योगेश शर्मा, हेल्पिंग हैंड चौरिटेबल ट्रस्ट से शशी सिंह एवं टीम, एक समाज श्रेष्ठ समाज से योगेंद्र साहू एवं टीम, जननी फाउंडेशन से डॉक्टर सचिन एवं टीम, भारतीय विकास परिषद से सुनील बमेठा, गौ सेवा दल से पुष्पा पाठक एवं टीम तथा शहर वासी शामिल हुए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440