मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजितः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से किया बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज आईआरडीटी औडिटोरियम सर्वे चौक पर भारतीय जनता पार्टी का राजपुर विधानसभा के अंतर्गत करणपुर मंडल में अध्यक्ष राहुल लाल के नेतृत्व में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद वर्चुअल के माध्यम से मध्य प्रदेश के भोपाल से पूरे देश के 10 लाख से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी प्रदेशों में वर्चुअल के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नो का विस्तार से उत्तर देकर संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में सबसे बेहतर काम करने वाली चमोली की कार्यकर्ता हिमानी वैष्णव से पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथों को मजबूती देते हुए कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से ही आज भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत पार्टी है। और आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में संवाद की कार्यशाला में सौभाग्य से उत्तराखंड की डॉ हिमानी वैष्णवी के द्वारा मोदी जी को प्रश्न पूछा गया। डॉ हिमानी के प्रश्न की प्रशंसा करते हुए मोदी जी ने विस्तार से उत्तर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्तालाप के दौरान हिमानी वैष्णव ने पूछा कि पूर्व की सरकारों में किए जाने वाले सामाजिक न्याय में तुष्टीकरण और आज होने वाले निष्पक्ष न्याय के बीच के फर्क को जनता के बीच में कैसे लेकर जाएं?

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई उदाहरणों के साथ हिमानी वैष्णव का जवाब देते हुए बताया कि देश में विपक्षी तुष्टिकरण नीति के कारण एक बड़ा वर्ग जाति, क्षेत्र धर्म विशेष के लोग तरक्की की दौड़ में पीछे रहते हुए सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गए हैं। हमें ऐसे लोगों के बीच अपनी जनकल्याणकारी की जानकारी और उन्हें लाभार्थी बनाने का प्रयास करना है, ताकि उनका भ्रम टूटे और तुष्टिकरण एवं संतुष्टिकरण के अंतर को समझते हुए वो भी राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

पीएम नरेंद्र मोदी से सभी को बूथ सशक्तिकरण की बारीकियों को समझाया. पीएम ने अपने संबोधन में कार्यकर्ता को पार्टी की सबसे मजबूत ताकत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने कहा कि वही सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी सरकार तक पहुंचाते हैं। उज्ज्वला योजना भी कार्यकर्ताओं से आई जानकारियों का परिणाम हैं। यूसीसी को संवैधानिक मान्यता से लेकर, तीन तलाक एवं विपक्षी एकता को भ्रष्टाचार की गारंटी बताने समेत तमाम राष्ट्रीय मुद्दों पर पीएम ने बात की।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन भाजपा अजेय, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, राजपुर विधायक खजान दास, देहरादून महापौर सुनील उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कार्यालय मंत्री कास्तुभानदं जोशी, प्रदेश आईटी प्रभारी अजीत नेगी, माणिक निधि शर्मा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुरेंद्र राणा, संकेत नौटियाल, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, करणपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, महामंत्री अवधेश तिवारी शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440