उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बल्यूटिया का दीपावली पर संदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बल्यूटिया ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

बल्यूटिया ने कहा कि आज के दौर में हमें जरूरत है कि हम समाज में प्रेम, शांति और सौहार्द का दीप जलाएं। उन्होंने अपील की कि लोग पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण मुक्त और सादगीपूर्ण दीपावली मनाएं।

यह भी पढ़ें -   मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली केवल खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि एक अवसर है अपने भीतर के अंधकार को दूर कर सकारात्मक सोच और मानवता की भावना को अपनाने का। उन्होंने प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों को विशेष रूप से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
बल्यूटिया ने आशा व्यक्त की कि यह दीपावली उत्तराखण्ड के हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440