महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन ने कावड़ियों का स्वागत कर किया भंडारे का आयोजन

खबर शेयर करें

Metropolitan Tent Trade Association organized Bhandara by welcoming the Kavadis

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन द्वारा आज हरिद्वार से कावड़ लेकर पहुँचे कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया चाँदनी चौक रामपुर रोड से कुंदन बोहरा के नेतृत्व में 25 सदस्यों के कावड़ियों का दल पार्थ सारथी बैंकट हाल में पहुँचते ही पूरा माहौल भोलेनाथ जी के जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें -   1 जुलाई से खुलेंगे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के एडमिशन, फीस में बड़ी राहत और 2 नए कोर्स लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

कावड़ियों द्वारा 6 जुलाई को हल्द्वानी से चलकर आज हल्द्वानी पहुँचे है। महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन पांडे के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया गया, कुछ देर विश्राम के उपरांत भोले भक्तों हेतु भंडारे का आयोजन किया गया।उसके उपरांत सभी कावड़िये अपने गंतव्य को रवाना हुए। टैंट एसोसिएशन की ओर से महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिस्ट, विमल तोलिया, भोला दत्त भगत, नवीन बोहरा, प्रताप गोड़, मनोज कपिल, योगेश तिवाड़ी, देवेश भट्ट, राजू भट्ट, चंदन साह, चंदन मेहता, अनिल आर्य, हरिओम गुप्ता, गोपाल भट्ट, भगवती प्रसाद जोशी,जगदीश जोशी, गिरीश हैडिया, मोहन जोशी सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440