संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे अधेड़ व किशोरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। संदिग्ध हालत में एक अधेड़ और एक किशोरी ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी के अनुसार वृन्दावन कालोनी निकट यूनिवर्सल स्कूल मुखानी निवासी हरीश पाण्डे पुत्र भोला दत्त पाण्डे ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया। उनकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वर्मा कालोनी घोड़ानाला लालकुआं निवासी हितेश वर्मा की पुत्री लक्ष्मी ने भी अज्ञात कारणों के चलते फंासी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसे फांसी झूलता देख परिजनों ने उसे नीचे उतारा और एसटीएच लेकर आए जां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440