खनन माफियाओं का हमला: वन टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, दरोगा की वर्दी फाड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, सितारगंज। उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तराखण्ड वन विभाग की गश्ती टीम को खनन माफियाओं ने न केवल धमकाया बल्कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने का प्रयास भी किया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   गैस एजेंसी मैनेजर की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक घंटे में मौत

वन दरोगा नंद किशोर पांडे के अनुसार टीम आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। कैलाश नदी किनारे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध खनन सामग्री भरी जा रही थी। दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।

जब टीम ने खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी और टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बढ़ा ‘जंगली खतरा’! 27 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, सांसद अजय भट्ट ने दिए सख्त आदेश

रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने स्पष्ट कहा कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी पट्टाधारक की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में पुलिस अधिकारी बी.एस. धौनी ने बताया कि नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440