निर्माणाधीन मकान में कलर कर रहे मजदूरों से बदमाशों ने लूट ली नगदी, मोबाइल और चांदी की चेन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में कलर कर रहे दो मजदूरों को बदमाशों ने लूट लिया है। पीड़ित मजदूरों ने बताया है बदमाश उनके पास से मोबाइल, नगदी और चांदी की चेन लूट कर भाग गये हैं। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित मणि त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज स्थित सल्लेपुर निवासी और उसका भाई चंद्रकिशन मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नबंर एक निवासी पंकज जोशी के निर्माणाधीन मकान में पेंट का कार्य कर रहे हैं। अंकित ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि बीते शनिवार की रात को उनको मकान में कुछ आवाजे सुनाई दी। जब वह भाई के साथ बाहर देखने आया तो तीन लोग बिजली की कंेबिल काट रहे थे। जब उन्होंने उन्हें रोकना चाह तो चोरों ने उन दोनों को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। तीनों चोरों ने अंकित की जेब से मोबाइल और एक हजार पचास रुपये की नगदी व उसके भाई के गले से चांदी की चेन लूट ली। जब तक अंकित और चंद्रकिशोर शोर मचाते बदमाश फरार हो गये। मारपीट के दौरान अंकित के सिर पर चोट लगी है। जिसमें तीन टांके आए हैं।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: 5वें दिन मां सकन्दमाता की पूजा होगी, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

पीड़ित के द्वारा चोरों के हुलिया के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के नाम संुदर आर्या, सुनील कश्यप और जगदीश राजपूत लालडांठ निवासी बताए हैं। उक्त तीनों आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर एसओ मुखानी प्रमोद पाठक ने बताया की इस चोरी के मामले में तीनों चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440