19 दिन से लापता पिता की पुलिस में कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 19 दिन से लापता पिता का कोई सुराग न मिलने पर पुत्री ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने छानबीन प्रारम्भ कर दी है।
बद्रीपुरा निवासी मोनिका बिष्ट पत्नी बबलू भंडारी ने पुलिस को सौंपी गुमशुदगी में बताया कि उसके पिता भीम सिंह बिष्ट (54) बीती 26 जुुलाई की सुबह अचानक घर से लापता हो गए। जब वह देर सायं तक घर वापिस नही आए तो परिजनों को चिंता सताने लगी और उनके द्वारा रिश्तेदारों व परिचितों के यहां उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर उनकी पुत्री ने पुलिस की शरण में जाना उचित समझा और गुमशुदगी तहरीर सौंप पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440