Missing woman found in Madhya Pradesh, Lalkua police handed over to relatives
समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुंआ। घर से लापता हुई महिला को लालकुआं पुलिस ने मध्य प्रदेश से लाकर किया परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस के कार्यों की सराहना की।
क्षेत्र के अन्तर्गत लालकुंआ कोतवाली में महिला की गुमशुदगी के संबंध में मामला दर्ज कराया गया था जिसकी जांच महिला उप निरीक्षक गुरविंदर कौर को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के दिशा-निर्देशन में निरीक्षक द्वारा गुमशुदा महिला के संबंध में तफ्तीश करते हुए जनपद की सर्विलांस सैल में उसके मोबाइल नंबर को लगाया तो ज्ञात हुआ कि लापता महिला मध्य प्रदेश क्षेत्र में है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक द्वारा आरक्षी कमल बिष्ट के साथ मध्य प्रदेश पहुंचकर उपरोक्त गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर शुक्रवार को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















