मोबाइल ऐप सेल ने किये 304 मोबाइल बरामद, स्वामियों को किये सुपुर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस मोबाइल ऐप सेल ने 304 मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों के चोरी होने व खोने की शिकायतें दर्ज थी। बरामद मोबाइलों की कीमत लाखों रूपये बताई गई है। इन्हें इनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया है। मोबाइल खोने व चोरी होने के मामलों के लिए एसएसपी ने पुलिस मोबाइल ऐप सेल को प्रभावी किया है। इस सेल ने अक्टूबर से लेकर फरवरी माह तक खोये व चोरी गये मोबाइलों को सर्विलांस में लगाया और 304 मोबाइल फोलनों को बरामद कर लिया। इन मोबाइलों की कीमत 38,28,800 रूपये है। जिन्हें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब व पश्चिम बंगाल से बरामद किया गया है। बरामद मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के कीमती फोन भी शामिल हैं। इन मोबाइल फोनों को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि गठन के बाद से अब तक मोबाइल ऐप टीम 2700 मोबाइल बरामद कर चुकी है। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, कांस्टेबल अशोक, प्रकाश सिंह बिष्ट शामिल रहे। खोये व चोरी गये मोबाइल पाकर इनके स्वामी गदगद दिखे।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440