मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय, एनडीए के गठबंधन में चुने गए नेता, 8 जून को ले सकते हैं पीएम पद की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। लोकसभा चुनावों के नतीजों में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री आवास पर बुधवार को हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। एनडीए ने अपना प्रस्ताव भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 8 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

एनडीए नेताओं ने प्रस्ताव पारित कर कहा, भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है। हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं।श् एनडीए की बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वे गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर 140 करोड़ देशवासियों की सेवा को तैयार हैं और विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा सल्ट में दर्दनाक हादसा: 50 मीटर खाई में गिरी पिकअप, 5 गंभीर

प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।

एनडीए की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों से मुलाकात की। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाएगा और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। हम भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें -   सांसों की कीमत समझें, हर साल एक पेड़ लगाएं” - पर्यावरणविद आशुतोष पन्त का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर हुई बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता एकनाथ शिंदे, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान, एनसीपी (अजित पवार गुट) से प्रफुल्ल पटेल एवं सुनील तटकरे, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल, आरएलडी से जयंत चौधरी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, जनसेना पार्टी से पवन कल्याण, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, असम गण परिषद से अतुल बोरा, आजसू से सुदेश महतो, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा सहित एनडीए में शामिल अन्य सहयोगी दलों के भी कई नेता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440