मोदी का का बड़ा ऐलान, आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन

खबर शेयर करें

यह कदम हर हिंदुस्तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है: पीएम

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मोदी सरकार पूरी कोशिश लगी है। इसके तहत कई अहम कदम भी उठा रहे हैं।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी पर देश को आज दूसरी बार संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन किया जा रहा है। ये संपूर्ण लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू होगा। उन्होंने कहा कि देश में यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए होगा। यह जनता कर्फ्यू से आगे का कदम हैं। यह कदम हर हिंदुस्तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्वास से बचें।

पीएम मोदी ने कहा, आज इस 21 दिन अगर आप नहीं संभलें तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइये। घर पर ही रहें। मैं यह बात परिवार के सदस्य के तौर पर कह रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह बात परिवार के सदस्घ्य के तौर पर कह रहा हूं। इसमें लिखा है, को-कोई, रो-रोड पर, ना- न निकले।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोगों की लापरवाही, कुछ लोगों की गलत सोच, आपको, आपके बच्चों को, आपके माता पिता को, आपके परिवार को, आपके दोस्तों को, पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी। पिछले 2 दिनों से देश के अनेक भागों में लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य सरकार के इन प्रयासों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए. आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बनी रहे, इसके लिए उपाय किए गए हैं और आगे भी किए जाएंगे। यह दौर गरीबों के लिए संकट की घड़ी लाई है। उनकी मदद के लिए सब लोग साथ आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया है। इससे देश में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के सभी संसाधन जुटाए जाएंगे। सभी सुविधाएं और सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। सभी राज्य सरकारों से मैंने अनुरोध किया है कि उनकी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाएं ही हों। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हर भारतीय ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाया है. हर भारतीय ने पूरी जिम्मेदारी के साथ जन कर्फ्यू में योगदान दिया है। आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है सोशल डिस्टेंसिंग। इसके अलावा कोई और उपाय नहीं है। कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग सिर्फ बीमारों के लिए है। यह सही नहीं है। यह सभी नागरिकों के लिए है, प्रधानमंत्री के लिए भी है।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन के समय करें ये विशेष उपाय

पीएम मोदी ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं जो भारतीय जहां है, वहीं रहे. उन्घ्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने का सबसे बड़ाउपाय उन देशों से सीख है, जिन्होंने इससे निपटने के लिए अहम कदम उठाए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम कर रहे मीडिया, डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और जरूरी सेवाएं दे रहे सभी लोगों के बारे में सोचिये जो घर परिवार से दूर जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। उनके लिए प्रार्थना कीजिये।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440